scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 1205 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 80 हजार के पार, 24 घंटे में 48 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 1205 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 80 हजार के पार, 24 घंटे में 48 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1205 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 780030 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8067 पहुंची है।

भोपालJun 01, 2021 / 08:12 am

Hitendra Sharma

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1205 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 780030 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8067 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 391 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 149816 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1341 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 144820 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3655 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 245 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120872 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 933 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 113502 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 6437 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52853 हो चुकी है। जबकि, 583 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 51344 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 926 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49773 हो गई है। शहर में अब तक 605 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 47992 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1176 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18732 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18119 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 442 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17631 हो गई है। जिले में अब तक 303 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16445 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 883 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16392 हो गई है। इनमें 276 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15375 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 741 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16298 हो चुकी है। इनमें से 113 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 15743 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 541 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13783 हो गई है। इनमें से 220 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13370 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 193 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12668 हो गई है। इनमें से 197 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12026 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 445 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12412 हो चुकी है। यहां 125 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11948 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 336 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12336 हो गई है। इनमें से 113 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11948 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 275 केस एक्टिव हैं।

Home / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 1205 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 80 हजार के पार, 24 घंटे में 48 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो